फर्रुखाबाद में रात को बारिश हुई:सुबह से बादल छाए, हल्की फुहार पड़ी; तापमान 21 डिग्री दर्ज

Oct 31, 2026 - 09:29
0
फर्रुखाबाद में रात को बारिश हुई:सुबह से बादल छाए, हल्की फुहार पड़ी; तापमान 21 डिग्री दर्ज
फर्रुखाबाद में शुक्रवार रात बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हल्की फुहार पड़ रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अर्नब चक्रवात के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने फर्रुखाबाद में 30 और 31 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी अलर्ट रहेगा। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और रात में बारिश हुई। शहर के साथ देहात के इलाकों में भी बारिश हुई। शनिवार सुबह 8:45 बजे के बाद हल्की फुहार पड़ने लगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेतों में कहीं धान की फसल पककर खड़ी है, तो कहीं कटी पड़ी है। बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश हुई तो धान की फसल को नुकसान पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User