गन्ना काटते समय सांप ने किसान को डसा:जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
बरेली में खेत में गन्ना काटते समय सांप के डसने से 22 वर्षीय किसान गुड्डू की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया गांव के रहने वाले गुड्डू रविवार सुबह अपने खेत में गन्ना काट रहे थे। इसी दौरान गन्ने के बीच छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेत पहुंचे। कुछ देर बाद गुड्डू की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वह इमरजेंसी में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)