एससी मोर्चा महानगर अध्यक्ष बने मनोज माहौर:अलीगढ़ में अभी दावेदारों को भाजपा में तीन मोर्चों के गठन का इंतजार
भाजपा में संगठनात्मक मोर्चों के गठन की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। रविवार को प्रदेश नेतृत्व ने अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसमें अलीगढ़ महानगर की जिम्मेदारी मनोज माहौर को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची पर एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रतन के हस्ताक्षर हैं। मनोज माहौर पूर्व में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच में भी काम कर चुके हैं। लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। संगठन में उनकी नियुक्ति को महानगर स्तर पर एससी मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। तीन मोर्चों पर अभी बाकी है फैसला भाजपा में महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चा समेत कई संगठनात्मक मोर्चों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। अब युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा बाकी है। इन पदों के लिए दावेदार संगठन के नेताओं से संपर्क और पैरवी में जुटे हैं। दावेदारों की बढ़ी निगाहें चुनावी तैयारियों के बीच संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर इन तीनों मोर्चों के दावेदारों की निगाहें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। किसे जिम्मेदारी मिलेगी और किसका नाम सूची में शामिल होगा, इसे लेकर संगठन के भीतर चर्चाएं जारी हैं। घोषणा में हो रही देरी के बीच दावेदारों की बेचैनी भी बढ़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)