पूजा की हत्या के बाद घायल भाई की भी मौत:गाजियाबाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों को जेल भेजा, यूरिन को लेकर हुआ था विवाद
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इन्द्रापुरी में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में घायल अमित की भी मौत हो गई। पूजा हत्याकांड में घायल अमित ने बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह मृतक पूजा का मौसेरा भाई था। अमित की मौत के बाद परिवार के लोगों में रोष फैल गया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल को अमित के घर के पास तैनात किया गया है। पिस्टल की बट से किया गया था हमला अनिल पांचाल के घर के सामने यूरिन करने को लेकर अमित पक्ष का विवाद हुआ था। घर के सामने बैठे पूजा के भाई अमन के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट की। अमन के परिवार का आरोप है कि उसे पिस्टल की बट और लाठी-डंडों से पीटा गया। अमित की पिटाई से नाराज परिवार के लोग अनिल पांचाल के घर पहुंचे थे। वहां अनिल पांचाल के परिवार के लोगों ने अमित की मौसेरी बहन पूजा को गोली मार दी। अमित के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने की थी तोड़फोड़ घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अनिल पांचाल के घर में तोड़फोड़ की। अमित को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले मोहित कुमार, शुभम, अक्षय, अनिल कुमार पांचाल और विक्रांत पांचाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। 17 नवंबर को पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी प्रशांत पांचाल उर्फ बाबा, पुत्र अनिल कुमार पांचाल और इन्द्रापुरी निवासी, को भी गिरफ्तार किया। 6 आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने प्रशांत की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अमित की मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पांच साल पहले हुई थी शादी मृतक अमित की शादी करीब पांच साल पहले अंजू से हुई थी। परिवार में पत्नी अंजू के अलावा दो बच्चे हैं। इनमें बेटा आरव (11) और बेटी एंजेल (3) साल की है। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)