गोंडा में करनैलगंज के SDM हटाए गए:जनसुनवाई और कोर्ट में गैरहाजिरी की शिकायत पर कार्रवाई
गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे करनैलगंज के एसडीएम कुमार सत्यम जीत को पद से हटा दिया। जनसुनवाई और कोर्ट में समय पर नहीं बैठने की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायतों के मुताबिक, करनैलगंज तहसील जाने वाले फरियादियों को अपनी समस्या बताने के लिए जिला मुख्यालय लौटना पड़ता था। कुमार सत्यम जीत समय पर कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई नहीं कर रहे थे और कोर्ट में भी सुनवाई नहीं करते थे। बृजेश कुमार वर्मा को करनैलगंज एसडीएम उपजिलाधिकारी द्वितीय के पद पर तैनात बृजेश कुमार वर्मा को करनैलगंज का नया एसडीएम बनाया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनें। इसके बाद कोर्ट में बैठकर ज्यादा से ज्यादा मुकदमों की सुनवाई और निपटारा करें।कुमार सत्यम जीत को अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय और उपजिलाधिकारी (न्यायिक), मनकापुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले नवागत उपजिलाधिकारी विकास सिंह को उपजिलाधिकारी (न्यायिक), तरबगंज और अपर उपजिलाधिकारी तृतीय, गोंडा बनाया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में लंबित पुराने मामलों की सुनवाई कर जल्द निपटारा करने को भी कहा गया है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर उसे तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी फरियादी को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े प्रयास किया जाए की तहसील स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जाए। अपने-अपने क्षेत्र में लगातार कार्य करें डीएम ने कहा कि जनगणना 2027 को लेकर के भी निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार कार्य करें ताकि जनगणना जो शुरू होने जा रहा है। वह पूरी तरीके से गोंडा में सकुशल संपन्न हो किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)