खेल कारोबारी चोरी में खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित:300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पकड़े थे चार आरोपी

Oct 30, 2026 - 15:55
0
खेल कारोबारी चोरी में खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित:300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पकड़े थे चार आरोपी
गंगानगर में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर हुई चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कारोबारी ने एसएसपी, एसपी देहात, गंगानगर थाना प्रभारी, स्वाट टीम प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पुलिस ने 26 अक्टूबर को हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और 3 लाख 54 हजार रुपए नकद बरामद किए थे। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के बाद जिला स्तर पर स्वाट टीम, एसपी देहात की टीम और गंगानगर पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था। टीम ने लगातार मेहनत करते हुए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य के लिए एडीजी भानु भास्कर की ओर से भी टीम को 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने यह कार्रवाई अपने कर्तव्य के तहत की थी, लेकिन कारोबारी की ओर से पूरी टीम को सम्मानित करना उनका मनोबल बढ़ाने वाला कदम है। इससे पुलिसकर्मियों को आगे भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस टीम के साथ ही कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ड्राइवर को भी कारोबारी आशुतोष भल्ला ने सम्मानित किया। एसएसपी ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों और ड्राइवर के सराहनीय योगदान को देखते हुए ड्राइवर को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आशुतोष भल्ला बोले- पुलिस ने 100% रिकवरी की कारोबारी आशुतोष भल्ला ने कहा कि 26 अक्टूबर को उनके घर में चोरी हुई थी। घटना के समय पुलिस के पास कोई स्पष्ट लीड नहीं थी, इसके बावजूद मेरठ पुलिस ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चोरी हुए सामान की पुलिस ने 100 प्रतिशत रिकवरी की है। बरामद हुए जेवर उनके परिवार की कई पीढ़ियों की निशानी थे। इनमें उनकी करीब 78 वर्षीय मां, नानी और दिवंगत पिता से जुड़ी चीजें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के करीब 20 सदस्यों ने दिन-रात मेहनत की। फोन रिकॉर्ड, लोकेशन और पूछताछ समेत हर पहलू पर गंभीरता से काम किया गया। इसी मेहनत के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User