गोपाष्टमी पर कार्यकर्ताओं ने की गौ सेवा:कुलवीर सिंह ने बताया गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व, गौ सेवा का दिया संदेश
बुलंदशहर के कौंदु गौशाला परिसर में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से गौ पूजा कर सुख-समृद्धि और पुण्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन गौ पूजा और सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि गौमाता की निरंतर सेवा से मानव जीवन का कल्याण होता है। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से सप्तमी तक भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण किया था। आठवें दिन इंद्र ने अपना अभिमान त्यागकर श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी थी। इसी उपलक्ष्य में गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस मौके पर संजीव बालियान, कालू भैया, बाबा अंकित, मुकेश ठाकुर, हितेश राजपूत, कपिल रावत, पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन और सेवा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)