गोरखपुर होकर चलेगी अयोध्या-जनकपुर के बीच ट्रेन:आज अयोध्या से होगी रवाना; AC और स्लीपर की सुविधा

Nov 23, 2026 - 06:36
0
गोरखपुर होकर चलेगी अयोध्या-जनकपुर के बीच ट्रेन:आज अयोध्या से होगी रवाना; AC और स्लीपर की सुविधा
भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए रेलवे ने एक नई पहल की है। रेल मंत्रालय ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या धाम के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी। इससे अयोध्या और जनकपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही दोनों देशों के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का शुभारंभ 23 नवंबर को अयोध्या धाम से उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 24 नवंबर को जनकपुर धाम से रवाना होगी। रेलवे की ओर से इस सेवा के लिए 04295/04296 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 23 नवंबर को ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह मनकापुर, बस्ती होते हुए शाम 5:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद नरकटियागंज और रक्सौल होते हुए बिहार के विभिन्न स्टेशनों से गुजरकर नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी। अयोध्या से जनकपुर तक 21 घंटे 30 मिनट का सफर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अयोध्या से रवाना होने के बाद मनकापुर में दोपहर 2:07 बजे और बस्ती में 3:05 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर में शाम 5:40 बजे आगमन होगा। यहां से ट्रेन रात 9:30 बजे नरकटियागंज और 11:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अगले दिन यानी 24 नवंबर को सीतामढ़ी से रात 1:40 बजे, शिशो से 2:55 बजे, मधुबनी से सुबह 4:50 बजे रवाना होगी। जयनगर से भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे और नेपाली समयानुसार 7:45 बजे प्रस्थान कर सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। जनकपुर से लौटकर सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी गोरखपुर वापसी में 04296 जनकपुर धाम-अयोध्या धाम उद्घाटन स्पेशल 24 नवंबर को नेपाली समयानुसार दोपहर 1 बजे रवाना होगी। जयनगर से नेपाली समयानुसार दोपहर 3:25 बजे और भारतीय समयानुसार 3:10 बजे प्रस्थान करेगी। मधुबनी से 3:50 बजे, शिशो से शाम 4:50 बजे और सीतामढ़ी से शाम 7:05 बजे ट्रेन रवाना होगी। इसके बाद रात 8:50 बजे रक्सौल और 11:20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। अगले दिन 25 नवंबर को सुबह 4:05 बजे गोरखपुर, 5 बजे बस्ती और 5:55 बजे मनकापुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पर यात्रा पूरी करेगी। 17 कोच की होगी ट्रेन, AC और स्लीपर की सुविधा इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 7 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 3 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच शामिल हैं। इसके अलावा एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच लगाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्रीराम की नगरी के रूप में जाना जाता है। दोनों स्थलों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भारत और नेपाल के लोगों के लिए विशेष है। ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से रामायण सर्किट से जुड़े धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर इस रेल मार्ग का प्रमुख पड़ाव होगा, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को भी नेपाल के जनकपुर धाम तक पहुंचने का नया विकल्प मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User