गोरखपुर के GDA टॉवर की पार्किंग में गंदा पानी:चटोरी गली से आती हैं लक्जरी गाड़ियां, रोज होता हंगामा,नहीं है कोई जिम्मेदार
गोरखपुर के GDA टॉवर को चटोरी गली और आस पास आने वाले गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है लेकिन वहां व्यवस्थाएं नदारद हैं। पार्किंग एरिया गंदे पानी से भरा हुआ है। इसलिए लोग अंदर के बजाय बाहर ही गाड़ियां खड़ी करके निकल लेते हैं। ऐसे में चटोरी गली और अन्य जगहों से लग्जरी गाड़ियां जब यहां पार्किंग के लिए आती हैं, तो उन्हें जगह नहीं मिलता। गाड़ी खड़ी करने को लेकर आएं दिन नोक- झोक और विवाद देखने को मिलता है। जिससे बचने के लिए लोग वहां गाड़ी पार्क करने से कतराते हैं। चटोरी गली से लेकर ऐश्प्रा तक सड़क के दोनों किनारों पर लाइन से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। ऐसा 6 से 7 महीनों से चल रहा है। गाड़ी निकालने के लिए 1 से डेढ़ घंटे करते इंजतार
व्यापारियों ने बताया कि GDA टॉवर के अंदर गाड़ी खड़ी ने बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग आगे- पीछे बेतरतीब गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं, जिससे गाड़ी निकालने के लिए घंटों तक इंजतार करना पड़ता है। जब लोग अपना काम निपटा कर आराम से आते हैं और अपनी गाड़ी हटाते उसके बाद जगह मिलती है गाड़ी निकालने की। अगर यहां पर पार्किंग व्यवस्था में टीम लगी होती तो ऐसा नहीं होता। हेलमेट और सामान चोरी बनी समस्या
दूसरी ओर लोग GDA टॉवर के अंदर गाड़ियां खड़ी करने से भी डर रहे हैं, क्योंकि उनके हेलमेट और अन्य सामान लगातार गायब हो रहे। वहीं अन्य जगहों की पार्किंग की तरह कोई भी गार्ड यहां मौजूद नहीं रहता, जो उनके गाड़ी की सेफ्टी की जिम्मेदारी ले सके। लावारिस गाड़ियों का भी बना ठिकाना
लोगों ने बताया कि पार्किंग का कोई कंट्रोल न होने की वजह से यहां दूर- दराज से भी गाड़ियां लाकर भी पार्क कर देते हैं और दिन भर गायब रहते हैं। जिससे बाकी लोगों को दिक्कत होती है। कार पार्किंग से लग रहा जाम
चटोरी गली के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि हरिओम नगर की साइड में गाड़ी पार्किंग के लिए GDA टॉवर में स्थान दिया गया है। लेकिन तमाम परेशानियों की वजह से लोग वहां गाड़ी खड़ी करने से कतराते हैं। जिससे बोलार्ड के बाहर भारी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो जाती है। इससे पैदल वाले कस्टमर्स को उधर से आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से गोलघर की तरफ बोलार्ड पुलिस चौकी की तरफ शिफ्ट किया गया। जिससे व्यापारियों को काफी हद तक राहत मिली है। अब उनके दुकान के ठीक सामने कोई गाड़ी खड़ी नहीं करता। लेकिन चटोरी गली में फोरव्हीलर आने से समस्या बनी हुई है। इससे शाम के समय कई बार जाम लग जाता है। लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता है। अधिकारियों से मिला आश्वासन
वहीं मंत्री संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों से इसको लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने आने वाले कुछ दिन सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जैसे पहले हमारी बातें सुनी गई और कार्रवाई हुई। वैसे ही बची हुई समस्या का भी समाधान होगा। बेतरतीब गाड़ियों से रास्ता बाधित होता
GDA टॉवर में गाड़ी पार्क करने वाले कन्हैया लाल ने कहा कि यहां गाड़ी खड़ी करने में बहुत समस्या होती है। पार्किंग में पानी भरा हुआ है। जिससे वहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकते। वहीं बाहर से आने लोग गेट पर ही गाड़ियां लगा कर भाग जाते हैं। जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)