ट्रेनी IPS के.अर्पिता को मिली नई जिम्मेदारी:हरदोई में 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी को फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा

Nov 14, 2026 - 09:04
0
ट्रेनी IPS के.अर्पिता को मिली नई जिम्मेदारी:हरदोई में 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी को फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा
हरदोई में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 13-14 नवंबर 2026 को जारी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की तैनाती सूची में के. अर्पिता खोला का नाम भी शामिल है। उन्हें हरदोई जिले में फील्ड ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान वह जिले की पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े कामकाज को करीब से समझेंगी। तेलंगाना की रहने वाली के. अर्पिता खोला उत्तर प्रदेश कैडर की वर्ष 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा चौथे प्रयास में पास की थी। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब उन्हें जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण का मौका मिला है। चौथे प्रयास में हासिल की यूपीएससी में सफलता के. अर्पिता खोला ने वर्ष 2019 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर भी काम किया। नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी और चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनीं। 2024 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी अर्पिता सीधी भर्ती (आरआर) से आईपीएस अधिकारी बनी हैं। उनका गृह राज्य तेलंगाना है और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ है। उन्होंने 9 दिसंबर 2024 को आईपीएस सेवा ज्वाइन की थी। हैदराबाद की पुलिस अकादमी में लिया प्रशिक्षण आईपीएस में चयन के बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अकादमी में प्रशिक्षण के बाद अब उन्हें उत्तर प्रदेश में फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिला आवंटित किया गया है। थानों की कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण सीखेंगी हरदोई में प्रशिक्षण के दौरान अर्पिता को पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, विवेचना, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी समझने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही वह आम लोगों से जुड़े पुलिस प्रशासन के कामकाज और जमीनी चुनौतियों का अनुभव भी हासिल करेंगी। फील्ड ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण का अहम हिस्सा होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User