युवक की कार का शीशा तोड़कर गोली मारने की धमकी:गोविन्द नगर में त्योहार का सामान लेने गए थे; पारा पुलिस ने केस दर्ज किया

Oct 31, 2026 - 19:39
0
युवक की कार का शीशा तोड़कर गोली मारने की धमकी:गोविन्द नगर में त्योहार का सामान लेने गए थे; पारा पुलिस ने केस दर्ज किया
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर में कार का शीशा तोड़ने और विरोध करने पर गाली देने का मामला सामने आया है। पीड़ित शशांक गुप्ता का आरोप है कि आरोपी ने उनके कार का शीशा तोड़ दिया। कारण पूछने पर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। पारा पुलिस ने 30 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कार का आगे का शीशा टूटा मिला शशांक के मुताबिक, 28 अक्टूबर को वह त्योहार का सामान लेने अपनी कार (एचआर26डीजे4480) से घर के पास गए थे। उन्होंने कार सड़क के दूसरी ओर खड़ी की और दूध, केला समेत अन्य सामान खरीदने चले गए। लौटने पर कार का आगे का शीशा टूटा मिला। शशांक ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्हें बताया गया कि मोहल्ले में रहने वाले विक्रम सिंह चौहान ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ा है। शशांक का आरोप है कि कारण पूछने पर विक्रम गाली देने लगा। पुलिस के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की शशांक के मुताबिक, विरोध करने पर विक्रम ने कहा कि अभी सिर्फ शीशा तोड़ा है, वह पूरी गाड़ी में आग लगा देगा। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने पुलिस के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। शशांक ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपी गाली देता रहा और उसने गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने कार के नुकसान की भरपाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User