विवाहिता की मौत पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप:बांदा एसपी से दहेज में 1 लाख रुपए और बाइक मांगने की शिकायत

Oct 29, 2026 - 15:57
0
विवाहिता की मौत पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप:बांदा एसपी से दहेज में 1 लाख रुपए और बाइक मांगने की शिकायत
बांदा में विवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। एसपी पलाश बंसल ने मामले की जांच गिरवां थाना पुलिस को सौंपी है। मामला गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव का है। पांच साल पहले हुई थी शादी पिता श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी मैना की शादी करीब पांच साल पहले गांव के संदीप वर्मा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें दो साल का बेटा और एक साल की बेटी है। श्रीनिवास का आरोप है कि शादी के बाद से पति संदीप, ससुर संतोष, सास शोभा, देवर सत्यम और ननद राधा एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मैना को जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। अस्पताल पहुंचे तो शव लेकर जा चुके थे ससुरालीजन श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर को उन्हें दूसरों के माध्यम से बेटी की मौत और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि ससुरालीजन शव लेकर जा चुके हैं। बाद में ससुराल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि मैना की मौत हो चुकी है और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। पिता का आरोप है कि उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। उनकी गैरमौजूदगी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई। एसपी ने जांच के दिए निर्देश श्रीनिवास वर्मा ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और गिरवां थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User