गोरखपुर की महिला को मारने की कोशिश:ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ पिलाया, पति से तलाक का दबाब बनाने का आरोप, FIR
गोरखपुर की एक महिला ने ससुराल वालों पर हत्या की साजिश रचने और जबरन जहरीला पानी पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति से तलाक का दबाव बनाने के लिए यह सब किया गया। महिला ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना से गुहार लगाई थी। CM के निर्देश पर एम्स थाने में 4 लोगों के खिलाफ FIR केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला का पति कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। पति ने प्रताड़ित कर निकाला बाहर
एम्स क्षेत्र की वीर बहादुर पुरम कॉलोनी की रहने वाली नूतन की शादी 26 नवंबर 2016 को हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित खजुरहरा गांव के रहने वाले अभिषेक शुक्ला से हुई थी। पति केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग में इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल अहमदाबाद (गुजरात) में तैनात हैं। नूतन के मुताबिक, शादी के बाद परिवार वालों के बहकावे में आकर पति उन्हें प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया। पति ने हरदोई में बना मकान भी बेच दिया, जिसके बाद वह गोरखपुर अपने मायके आकर रहने लगीं। ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
नूतन का आरोप है कि बड़े ससुर के परिवार के लोग, बुआ सास सरोज पांडेय और उनकी बेटी दिव्या पांडेय उन्हें लगातार परेशान करते थे। 30 अगस्त 2026 को बड़े ससुर विमलेश शुक्ला की मौत हो गई थी। उनके दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए नूतन 9 सितंबर को ससुराल खजुरहरा गईं। आरोप है कि रस्मों के बाद रात में ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। उस समय नूतन की शिकायत पर सुरसा थाने में मारपीट के लिए FIR दर्ज हुई थी। पानी में मिलाया जहरीला पदार्थ
आरोप है कि इसी बीच 12 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बुआ सास सरोज पांडेय पानी का गिलास लेकर उनके पास आईं। पीड़िता को शक हुआ तो उन्होंने पानी पीने से मना किया, तो रिश्तेदार उत्पल पांडेय और विवेक शुक्ला ने उन्हें दबोच लिया और सरोज ने जबरन जहरीला पानी पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पीड़िता ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल CHC सुरसा ले गई, जहां उनका इलाज हुआ। आरोप है कि वहां शालिनी शुक्ला नाम की महिला ने उन्हें दवा बताकर एक पुड़िया भी खिलाई थी। पीड़िता के मुताबिक अगले दिन पुलिस ने कागजों पर दस्तखत कराकर उन्हें घर भेज दिया। एम्स थाने में दर्ज हुआ केस
नूतन ने 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। सीएम ने गोरखपुर के एसएसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 7 नवंबर को एम्स थाने में नूतन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)