ऑटो में छूटा दिवाली गिफ्ट, कीमती सामान से भरा बैग:गोरखपुर में GRP ने 2 घंटे में खंगाले CCTV, ढूंढकर यात्री को लौटाया

Nov 09, 2026 - 00:17
0
ऑटो में छूटा दिवाली गिफ्ट, कीमती सामान से भरा बैग:गोरखपुर में GRP ने 2 घंटे में खंगाले CCTV, ढूंढकर यात्री को लौटाया
गोरखपुर में रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से लौट रहे एक यात्री का कीमती सामान, दिवाली गिफ्ट हैंपर्स और जरूरी कागजातों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। पीड़ित की शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी ने तत्परता दिखाई और महज कुछ ही देर में सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो को ट्रैक कर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। और सामान का मिलान कर यात्री को सौंप दिया। नकहा स्टेशन पर उतरते वक्त हुई भूल जानकारी के मुताबिक, रविवार को पीड़ित यात्री मुहम्मद सलाम अपने साथियों के साथ मुजफ्फरपुर से काम करके वापस लौट रहे थे। गोरखपुर रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने आगे के सफर के लिए एक ऑटो पकड़ा। जैसे ही वे नकहा स्टेशन पर उतरे, जल्दबाजी में उनका एक मुख्य बैग ऑटो की पिछली सीट पर ही छूट गया। जब तक उन्हें ध्यान आया, तब तक ऑटो चालक वहां से निकल चुका था। बैग में दिवाली के महंगे गिफ्ट्स, कीमती सामान और कई अहम दस्तावेज थे। CCTV की मदद से ऑटो तक पहुंची पुलिस टीम बैग छूटने की बात पता चलते ही पीड़ित तुरंत रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पर बिना वक्त गंवाए चौकी प्रभारी रेलवे रवि प्रकाश कुंवर अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत हरकत में आए। पुलिस ने बस स्टेशन से लेकर नकहा स्टेशन तक के रूट पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने संबंधित ऑटो के नंबर की पहचान कर ली। इसके बाद टीम ने ऑटो चालक का पता लगाकर उसे रोक लिया। जांच करने पर ऑटो में से पीड़ित का बैग सही-सलामत मिल गया। सामान का मिलान कर सौंपा बैग पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर पीड़ित और उनके साथियों को चौकी पर बुलाया। बैग में रखे सामान और कागजातों का सही-सही मिलान करने के बाद उसे सुरक्षित यात्री को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर पीड़ित बेहद खुश दिखे और उन्होंने गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User