गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Nov 09, 2026 - 00:33
0
गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कार धू- धू कर जलने लगा। लंबी- लंबी लपटों को देखकर आस पास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्क्त के बाद काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली के आतिशबाजी के बीच पटाखे की चिंगारी कार पर गिरी जिसकी वजह से आग लग गई। फिलहाल पुलिस और दमकल की टीम सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानिए पूरा मामला… स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बशारतपुर की अमृत विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक एक कार में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली की आतिशबाजी के दौरान पटाखे की कोई जलती हुई चिंगारी कार पर आ गिरी, जिससे आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लंबी- लंबी लपटों को देखकर चीख पुकार मच गई कार धू- धू कर जलने लगी। उसमें से निकलने वाली लंबी- लंबी लपटों को देखकर आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग पूरी तरह घबरा गए और इधर- उधर भागने लगे। जांच में जुटी दमकल टीम घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों को किनारे हटाकर कर्मचारियों ने तुरंत पानी की बौछार शुरू की। दमकलकर्मियों को आग पूरी तरह बुझाने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा, लेकिन तब तक कार पूरा पार्ट जलकर राख हो गया। शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सही वजहों का पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User