गोरखपुर में 3 सीटों पर होगा कांग्रेस का दावा:सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में से एक पर होगा जोर

Nov 15, 2026 - 05:41
0
गोरखपुर में 3 सीटों पर होगा कांग्रेस का दावा:सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में से एक पर होगा जोर
विधानसभा चुनाव को लेकर सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना है। गोरखपुर में भी कांग्रेस 9 में से 3 सीटों पर अपना दावा कर रही हे। इसमें दो सुरक्षित विधानसभा में से एक पर पार्टी की नजर है। इसमें से एक सीट के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस को ये सीटें मिल सकती है लेकिन कांग्रेस को मिलने वाली कुछ सीटों पर सपा अपना प्रत्याशी लड़ा सकती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस व सपा के बीच गठबंधन किया गया। गोरखपुर शहर से राणा राहुल सिंह, कैंपियरगंज से चिंता यादव व खजनी से कमल किशोर कमांडो ने दावेदारी की थी। हालांकि इनमें से एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। कांग्रेस के जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर पुराने चेहरे को रिपीट किया गया है। जिसके बाद अब सीटों को लेकर मंथन करने में जुटी है। बांसगांव या खजनी में से एक सीट मिलेगी कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो बांसगांव या खजनी विधानसभा क्षेत्र में से एक पर पार्टी अपना प्रत्याशी लड़ाएगी। दो प्रमुख दावेदार यहां से दावा कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने कड़ी टक्कर दी थी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वह सक्रिय हैं। सदल प्रसाद बांसगांव विधानसभा सीट से भी दावेदारी कर रहे हैं। गठबंधन के लिए वह जिताऊ कंडीडेट हो सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो भी सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह खजनी व बांसगांव, दोनों ही सीटों पर दावा कर रहे हैं। जानिए और किन सीटों पर रहेगा दावा 2027 के चुनाव में कांग्रेस गोरखपुर शहर सीट से भी अपना दावा प्रस्तुत करेगी। 2017 में भी कांग्रेस ने गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट से जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही कैंपियरगंज सीट पर भी पार्टी का दावा है। हालांकि 2017 में यहां सपा नेता को कांग्रेस ने टिकट दिया था। कांग्रेस चौरी चौरा सीट पर भी दावेदारी कर सकती है। यहां से महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद का दावा है। चिल्लूपार के अलावा लगभग हर सीट पर कांग्रेस का दावा है। इनमें से 3 सीट पार्टी के खाते में आ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User