गोरखपुर में 2020 बैच के 5 अधिकारी:4 IAS, 1 IPS की हुई है तैनाती; पहली बार बना संयोग

Nov 14, 2026 - 23:24
0
गोरखपुर में 2020 बैच के 5 अधिकारी:4 IAS, 1 IPS की हुई है तैनाती; पहली बार बना संयोग
गोरखपुर में एक ऐसा संयोग बना, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। ऐसा पहली बार है जब एक ही बैच के 5 अधिकारी एक साथ यहां काम कर रहे हैं। इनमें से 4 IAS तो 1 IPS हैं। सभी 2020 बैच के अधिकारी हैं। इनमें से सबसे पहली पोस्टिंग निमिष पाटिल की हुई। वह IPS अधिकारी हैं और एसपी सिटी के रूप में सेवा दे रहे हैं। इसी तरह एक ही दिन गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष के रूप में अभिनव गोपाल व नगर आयुक्त के रूप में अजय जैन की पोस्टिंग हुई। इन अधिकारियों के आने के कुछ महीने बाद विशाल कुमार सीईओ गीडा बनकर आए। शनिवार को अभिषेक कुमार की पोस्टिंग मुख्य विकास अधिकारी के पद पर हुई। इसके पहले अधिकतम 3 अधिकारी एक साथ जिले में पोस्ट रहे। सबसे पहले 2013 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव रंजन, अनुज सिंह व हर्षिता माथुर की पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। संजीव रंजन गीडा के सीईओ थे, अनुज सिंह पहले मुख्य विकास अधिकारी और बाद में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने थे। अनुज की पत्नी हर्षिता माथुर यहां मुख्य विकास अधिकारी व सीईओ गीडा के रूप में काम कर चुकी हैं। तीनों अधिकारियों का गोरखपुर से ट्रांसफर भी एक साथ हुआ था। इसके बाद 2017 बैच के गौरव सिंह सोगरवाल, उनकी पत्नी अनुज मलिक व आनंद वर्द्धन यहां एक साथ तैनात रहे। गौरव सिंह सोगरवाल के पास नगर आयुक्त की जिम्मेदारी थी, उनकी पत्नी अनुज मलिक के पास सीईओ गीडा तो आनंद वर्द्धन के पास जीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। इनमें से आनंद वर्द्धन व गौरव सिंह सोगरवाल एक साा अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारी बनकर गए। कुछ महीनों बाद अनुज मलिक को भी जिलाधिकारी बनाया गया। आमतौर पर तीन ही पद मिलते हैं 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद इस तरह के संयोग देखने को मिलने लगे। लेकिन आमतौर पर 3 ही पदों पर एक बैच के अधिकारियों की पोस्टिंग मिलती थी। जीडीए उपाध्यक्ष, सीईओ गीडा व नगर आयुक्त। मुख्य विकास अधिकारी का पद अपेक्षाकृत जूनियर अधिकारियों को मिलता रहा है। हालांकि 2013 बैच के अधिकारियों में हर्षिता माथुर को सीईओ गीडा से सिद्धार्थनगर में सीडीओ के पद पर भेजा गया था। उसके बाद वह गोरखपुर में भी सीडीओ बनकर आयी थीं। उसके बाद से कभी ऐसा संयोग नहीं बना कि नगर आयुक्त, जीडीए उपाध्यक्ष या सीईओ गीडा के बैच का कोई अधिकारी सीडीओ के पद पर इसी जिले में तैनात रहा हो। अभिषेक कुमार को तीसरे जिले में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User