हादसे के बाद गंगा-एक्सप्रेस पर बवाल करने वालों पर केस:चार की मौत के बाद भीड़ ने लगाया था जाम, इनोवा कार पलटकर तोड़ी

Nov 14, 2026 - 23:41
0
हादसे के बाद गंगा-एक्सप्रेस पर बवाल करने वालों पर केस:चार की मौत के बाद भीड़ ने लगाया था जाम, इनोवा कार पलटकर तोड़ी
हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 11 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हादसे में प्रयागराज निवासी दंपति और उनके दो मासूम बेटों की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाने पहुंची एंबुलेंस पर पथराव किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम की इनोवा कार भी पलटकर क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करने वाली कंपनी के साइट इंचार्ज ने सांडी थाने में शिकायत दी है। चार लोगों की मौत के बाद भीड़ ने किया हंगामा नोएडा से प्रयागराज जाते समय हुए हादसे में आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ उपाध्याय और उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके दोनों बेटे व्योम और शिवओम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोप है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप लगाते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। इसके बाद हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एंबुलेंस पर पथराव, कर्मचारियों से मारपीट सिम्स इंफ्रास्ट्रक्चरल मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज किरण कुमार ने शिकायत में बताया कि उपद्रवियों ने घायलों को अस्पताल ले जाने पहुंची गंगा एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस पर पथराव किया। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। आरोप है कि हंगामे के दौरान रूट पेट्रोलिंग व्हीकल (RPV) टीम के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। उपद्रवियों ने उनका पीछा किया। कर्मचारियों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर छिपकर अपनी जान बचाई। यूपीडा की इनोवा कार पलटकर क्षतिग्रस्त की तहरीर के अनुसार, आक्रोशित भीड़ ने यूपीडा के सचल दल और पेट्रोलिंग टीम की इनोवा कार को भी पलट दिया। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साइट इंचार्ज ने आरोप लगाया कि इस घटना से एक्सप्रेस-वे पर तैनात कर्मचारियों की जान को खतरा पैदा हुआ। साथ ही यातायात और आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हुईं। वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस साइट इंचार्ज की शिकायत पर सांडी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार रात 9:51 बजे थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User