लखनऊ में बंग फेस्ट में धनुची नृत्य ने बांधा समां:पारंपरिक धनुची नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा, बंगाली सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखीं
लखनऊ में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बंग फेस्ट सीजन-4 के दूसरे दिन शनिवार को बंगाली संस्कृति, साहित्य और कला की विविध छटा देखने को मिली। बंगाली अड्डा के तहत तीन दिवसीय उत्सव में बच्चों की नृत्य प्रतिभा, साहित्यिक संवाद और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धनुची डांस रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता से हुई। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में बंगाली सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। साहित्य अड्डा में भाषा और विरासत पर चर्चा दिन का प्रमुख आकर्षण साहित्य अड्डा रहा। IUEF Trust के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अमित घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अशोक गांगुली सहित लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षाविदों ने भी सहभागिता की। इस दौरान साहित्य, शिक्षा, भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने विचार साझा करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर चर्चा की। ढाक की थाप पर धुनुची नाच बंगाली परंपरा की पहचान धुनुची नृत्य की प्रस्तुति ने उत्सव में खास रंग भरे। ढाक की थाप पर कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य प्रस्तुत किया। इससे बंगाली संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली। बंग फेस्ट का समापन रविवार 15 नवंबर को होगा। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड, स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गायिका अनन्या सरकार की लाइव म्यूजिकल प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)