चुनाव से पहले अलीगढ़ रेंज में इंस्पेक्टरों की बड़ी सर्जरी:डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एक जिले में कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा

Nov 16, 2026 - 12:13
0
चुनाव से पहले अलीगढ़ रेंज में इंस्पेक्टरों की बड़ी सर्जरी:डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एक जिले में कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले अलीगढ़ रेंज के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में तैनात निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एक जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके इंस्पेक्टरों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इस फेरबदल में अलीगढ़ से सबसे ज्यादा 54 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। तीन थानों के प्रभारी भी हटाए तबादलों की इस सूची में अलीगढ़ के रोरावर, टप्पल और छर्रा थानों में तैनात इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। तीनों थानों के निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेज दिया गया है। चुनाव से पहले थानों की कमान संभाल रहे निरीक्षकों को हटाने से इन थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती का रास्ता भी साफ हो गया है। अलीगढ़ से हाथरस, कासगंज और एटा भेजे गए इंस्पेक्टर 15 नवंबर को जारी आदेशों के अनुसार अलीगढ़ जिले से कुल 54 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 19 को हाथरस, 15 को कासगंज और 16 को एटा भेजा गया है। एटा जिले से 26 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें 11 को अलीगढ़, 9 को हाथरस और 6 को कासगंज भेजा गया है। वहीं कासगंज से 14 निरीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। इनमें 7 को अलीगढ़, 4 को एटा और 3 को हाथरस में तैनाती दी गई है। अलीगढ़ को दूसरे जिलों से मिलेंगे 18 इंस्पेक्टर एटा से 11 और कासगंज से 7 निरीक्षकों को अलीगढ़ भेजा गया है। इस तरह इन दोनों जिलों से अलीगढ़ को कुल 18 नए निरीक्षक मिलेंगे। दूसरी ओर अलीगढ़ से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को बाहर भेजा गया है। इससे जिले के थानों और पुलिस इकाइयों में तैनाती का समीकरण बदलना तय है। चुनाव से पहले कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को हटाया डीआईजी स्तर से की गई यह कवायद आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर की गई है। पुलिस महानिदेशक (स्थापना) के दिशा-निर्देशों और परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के तहत प्रशासनिक आधार पर तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। चुनाव से पहले चारों जिलों में निरीक्षकों की तैनाती बदलने से कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User