जालौन में दीप प्रदर्शनी:शंख, सीप, तांबा, संगमरमर और टेराकोटा से बने सैकड़ों दीप रखे गए
जालौन के उरई में दीपोत्सव के अवसर पर इन्टैक उरई अध्याय, बुंदेलखंड-कानपुर प्रांतीय कला धरोहर समिति, संस्कार भारती और भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दीप प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद गुप्त ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में शंख, सीप, तांबा, संगमरमर और टेराकोटा से बने सैकड़ों दीप रखे गए। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. हरिमोहन पुरवार ने बताया कि दीपों का इतिहास 5 हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। मुख्य अतिथि राम अयोध्या प्रसाद गुप्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एक साथ विभिन्न आकार-प्रकार के दीप देखकर मन प्रसन्न हो गया। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सहायक हैं और युवाओं को अपनी विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर इन्टैक उरई अध्याय के नए सदस्य विकास आनंद, राहुल पाटकर, खुशबू पाटकर और विश्वनाथ पुरवार को मुख्य अतिथि ने बैज और परिचय पत्र प्रदान किए। प्रदर्शनी में रखी गई सामग्री संध्या पुरवार के निजी संग्रह से थी। डॉ. हरिमोहन पुरवार ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सुनीता राज, अनीता गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता, विजय कौशल, मंगल सिंह, किशोरी शरण शांडिल्य, काजल राजपूत और अखिलेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)