गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण:प्रयोगशाला, कला व एफएलएन प्रदर्शनी, टॉय और डिजिटल लाइब्रेरी का किया अवलोकन

Nov 03, 2026 - 20:11
0
गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण:प्रयोगशाला, कला व एफएलएन प्रदर्शनी, टॉय और डिजिटल लाइब्रेरी का किया अवलोकन
गोरखपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल का वार्षिक पैनल निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार सोलंकी के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल ने विद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दल ने अटल टिंकरिंग लैब, व्यावसायिक प्रयोगशाला, कला प्रदर्शनी, एफएलएन प्रदर्शनी, टॉय लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। कक्षाओं और अन्य गतिविधियों की समीक्षा के बाद दल ने विद्यालय के प्रदर्शन की प्रशंसा की। निरीक्षण से पहले आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सहायक आयुक्त विजय कुमार सोलंकी ने विद्यार्थियों से अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो व्यक्ति को मानवीय मूल्यों से युक्त संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत केंद्रीय विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User