सहारनपुर में दो महीने से फरार गौकशी का आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भागा था, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
सहारनपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुआ गौकशी का आरोपी करीब दो महीने बाद गिरफ्तार हुआ। चिलकाना थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे उसे नगला से चौरा खुर्द जाने वाले रास्ते से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान चौरा खुर्द निवासी मुशरान पुत्र असलम के रूप में हुई है।
मामला 1 सितंबर 2026 का है। चिलकाना पुलिस गौकशी के मामले में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का आरोपियों से सामना हुआ। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
पुलिस ने मौके से दिलशाद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी मुशरान फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोवंश और गौकशी के उपकरण भी बरामद किए थे। दिलशाद के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला था।
सब-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की शिकायत पर चिलकाना थाने में गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस मुशरान की तलाश कर रही थी।
मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने नगला से चौरा खुर्द जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस मिला।
थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एसआई रवि कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल पुनीत यादव और रिजर्व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)