चौधरी कैफुलवरा के बेटे की शादी में पहुंचे CM:उर्दू अकादमी के चेयरमैन रहे; गोरखनाथ मंदिर के करीबी हैं

Nov 01, 2026 - 23:07
0
चौधरी कैफुलवरा के बेटे की शादी में पहुंचे CM:उर्दू अकादमी के चेयरमैन रहे; गोरखनाथ मंदिर के करीबी हैं
प्रदेश की उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा के घर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। गोरखनाथ मंदर के पास ही उनका आवास है। कैफुलवरा के पुत्र मोहम्मद जेद की शादी थी। मुख्यमंत्री ने वहां नवदंपति को उपहार व शगुन भेंटकर आशीर्वाद दिया। चौधरी कैफुलवरा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर स्वागत किया। आवास पर पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए उन्होंने हृदय से आभार जताया। चौधरी कैफुलवरा ने बताया कि उनके परिवार का गोरखनाथ मंदिर के महंत एवं पीठ से पिछले तीन-चार पीढ़ियों का पारिवारिक जुड़ाव और आत्मीय संबंध रहा है। पहले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी परिवार के मांगलिक अवसरों पर आते रहे हैं। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने चौधरी कैफुलवरा को उर्दू अकादमी का चेयरमैन बनाया था। कई वर्षों तक वह इस पद पर रहे। कैफुलवरा का परिवार मंदिर के विभिन्न आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। विजयदशमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में सबसे पहले कैफुलवरा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोग मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर का स्वागत करते हैं। हर साल निर्बाध रूप से वह इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिवंगत वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी के दीवान बाजार स्थित आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी के पिता डॉ. रामरतन बनर्जी का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष डॉ. रामरतन बनर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. रामरतन बनर्जी के परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User