गोरखपुर पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:पीड़ित महिला से करेंगे मुलाकात, बारिश की पानी से बर्बाद हुआ पार्लर, लोन लेकर खोली थी दुकान

Oct 01, 2026 - 06:23
0
गोरखपुर पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:पीड़ित महिला से करेंगे मुलाकात, बारिश की पानी से बर्बाद हुआ पार्लर, लोन लेकर खोली थी दुकान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। वे बेतियाहाता की पीड़ित संध्या से मुलाकात करेंगे, जिसकी दुकान का पूरा सामान बारिश की पानी भरने से डूब गया था। संध्या ने लोन लेकर पार्लर खोली थी लेकिन बारिश की वजह से सब कुछ बर्बाद हो गया। परेशान होकर रोते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डाली थी। अजय राय सुबह 9:25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 9:45 बजे बेतियाहाता पहुंचकर महिला से मुलाकात करेंगे। जानिए क्या हुआ था महिला के साथ जानकारी के मुताबिक संध्या यादव ने किराए के मकान में दो महीने पहले यूपी बड़ौदा बैंक से 2.50 लाख और परिचितों से 6 लाख रुपये लोन लेकर अपनी आजीविका के लिए दुकान शुरू की थी। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद दुकान में पानी भरने से उसका पूरा सामान बर्बाद हो गया। संध्या यादव ने बताया कि भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने नगर निगम की मदद से पानी निलवाया लेकिन काफी सामान बर्बाद हो गए। राधिका ने दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया था। वायरल हुआ था महिला का वीडियो संध्या यादव ने अपने दुकान में भरे बारिश का रोते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो रातों- रात वायरल हो गई। वीडियो में संध्या ने बताया कि उन्होंने 112 पर भी कॉल कर मदद की गुहार लगाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली थी। हालांकि स्थानीय पार्षद से मदद मिली। मऊ का दौरा कर शाम को लौटेंगे अजय राय महिला से मुलाकात के बाद अजय राय मऊ के डोमनपुरा इस्लामाबाद में जलभराव के दौरान विवाह समारोह में शामिल होने गए तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद वह उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम सात बजे दिल्ली रवाना होंगे दोपहर एक बजे मधुबन विधानसभा क्षेत्र के अमिला स्थित गोफा ग्राउंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद अजय राय शाम को गोरखपुर लौटेंगे। गुरुवार की शाम सात बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User