वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:तेंदुए की ड्रोन से निगरानी, 140वीं नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का नजारा

Oct 30, 2026 - 06:14
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:तेंदुए की ड्रोन से निगरानी, 140वीं नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का नजारा
नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरूवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ट्रेन का अत्याधुनिक रेक वाराणसी जंक्शन पहुंच चुका है। काशी की ऐतिहासिक चेतगंज नक्कटैया इस बार अपने 140वें वर्ष में खास अंदाज में नजर आएगी। मेले में जहां 100 से अधिक लाग-विमान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी MLC चुनाव में आशुतोष सिन्हा 19,923 वोटों से जीते वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना समाप्त हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 55,046 मत प्राप्त हुए, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले।आशुतोष सिन्हा ने 19,923 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर… 2. देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर वाराणसी पहुंची, देखिए ट्रेन का एक्सक्लूसिव लुक वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ट्रेन का अत्याधुनिक रेक वाराणसी जंक्शन पहुंच चुका है। यहां सुरक्षा के बीच उसकी साज-सज्जा और तकनीकी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3.बादल रहे तो 7:57 बजे व्रत खोल सकेंगी महिलाएं, वाराणसी में करवा चौथ पर बिगड़ा मौसम वाराणसी में करवा चौथ पर मौसम व्रती महिलाओं की चिंता बढ़ा सकता है। अर्नब तूफान के असर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इससे शाम को आसमान में बादल छाए रहने और चांद के दर्शन में परेशानी होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में अर्नब-तूफान का असर, सुबह से हो रही बारिश, 48 घंटे तक अलर्ट वाराणसी में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अब तक 5.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे रही। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। शहर का तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी छावनी में तेंदुए की तलाश तेज, पिंजरा लगाया, ड्रोन से निगरानी वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए जैसे वन्यजीव की मौजूदगी की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वन्यजीव की तलाश में वन विभाग ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी इलाके की निगरानी की, लेकिन अब तक वन्यजीव की मौजूदगी का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर… 6. चेतगंज की 140वीं नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का नजारा काशी की ऐतिहासिक चेतगंज नक्कटैया इस बार अपने 140वें वर्ष में खास अंदाज में नजर आएगी। मेले में जहां 100 से अधिक लाग-विमान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वहीं, एयर शो की तर्ज पर आसमान में रोमांचक नजारे दिखाने की तैयारी है। खास बात ये है कि इस बार मेले के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को मोबाइल फोन के संभावित खतरों और रेडिएशन से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।पढ़ें पूरी खबर… 7. BHU में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, छात्र एकजुट काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बीएचयू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और संभावित समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और परिसर में लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छात्रसंघ की बहाली जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर… 8. काशी की सुधी श्मशानों के लिए एयर प्यूरिफायर बना रहीं ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाली सुधी सिंह सिर्फ डोम समाज की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने तक सीमित नहीं हैं। वह इस समुदाय के लिए एयर प्यूरिफायर भी बना रही हैं। सुधी ने बताया कि हरिश्चंद्र घाट पर डोम समाज के लोगों से बातचीत और फील्ड रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि वहां काम करने वाले लोगों को प्रदूषण से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर… 9. ब्रेक जाम होने से ट्रेलर ट्रक हाईवे पर पलटा, प्रयागराज-वाराणसी लेन पर बारिश के दौरान हादसा वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार दोपहर 3 बजे हाईवे के प्रयागराज-वाराणसी लेन पर मुर्गी का चारा लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक पंकज और खलासी भानू निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर… 10. पिंडरा में पूजा पटेल ने बॉक्सिंग फाइनल जीता पिंडरा में सिगरा स्टेडियम में आयोजित काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में पिंडरा की बेटी पूजा पटेल ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 27 और 28 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिता में पूजा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गंगा भारद्वाज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User