डीडीयू में जेंडर-बेस्ड वायलेंस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:लैंगिक हिंसा के मानसिक पहलुओं पर चर्चा, शोधार्थियों शोध पत्र प्रस्तुत किए

Oct 30, 2026 - 20:22
0
डीडीयू में जेंडर-बेस्ड वायलेंस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:लैंगिक हिंसा के मानसिक पहलुओं पर चर्चा, शोधार्थियों शोध पत्र प्रस्तुत किए
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘जेंडर-बेस्ड वायलेंस इन साउथ एशिया: लिटरेचर, कल्चर एंड मीडिया’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की संरक्षक कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह, संयोजक प्रो. सुनीता मुर्मू, सह संयोजक डॉ. बृजेश कुमार और आयोजक डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा रहे। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि प्रो. चारु गुप्ता ने लैंगिक हिंसा के मानसिक पहलुओं पर चर्चा की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो. धृति रे दलाई ने दिव्यांग महिलाओं के प्रति व्यवस्थागत उदासीनता पर चिंता जताई। संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User