ग्रेटर नोएडा में बाइक पार्किंग को लेकर महिला को पीटा:बीच-बचाव करने आए किराएदारों से भी मारपीट, बाइक से की तोड़फोड़
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवक ने महिला को कई थप्पड़ मारे। बीच-बचाव करने आए किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी गई। घटना रविवार शाम बिसरख थाना क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर महिला और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने महिला को थप्पड़ मारे। महिला को बचाने के लिए किराएदार बीच में आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)