ग्रेटर नोएडा में तुलसी विवाह:निकली भगवान शालिग्राम की बारात, वैदिक मंत्रोच्चार से रस्में पूरी, बंटा प्रसाद
ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसाइटी में तुलसी विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के मंदिर और सामुदायिक परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। शाम को भगवान शालिग्राम की बारात ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। इसमें सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया। बारात के स्वागत के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान महिलाओं की भजन मंडली ने मंगल गीत प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में भगवान की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में शामिल सभी निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)