बंदर के काटने से घायल इलाज के लिए भटकता रहा:इटावा जिला अस्पताल में OPD में बैठे सर्जन ने देखने से किया इनकार

Nov 21, 2026 - 09:05
0
बंदर के काटने से घायल इलाज के लिए भटकता रहा:इटावा जिला अस्पताल में OPD में बैठे सर्जन ने देखने से किया इनकार
इटावा में बंदर के काटने से घायल फल विक्रेता जिला अस्पताल में इलाज के लिए इमरजेंसी से ओपीडी तक भटकता रहा। उसके हाथ से लगातार खून बह रहा था, लेकिन आरोप है कि ओपीडी में बैठे जनरल सर्जन ने उसे देखने तक से मना कर दिया और दूसरे कमरों में जाने को कह दिया। काफी देर बाद मीडिया के कुछ साथियों की मदद से इमरजेंसी में उसकी पट्टी हो सकी। नेविल रोड निवासी मोहम्मद यूनुस (60) महेरा चुंगी पर फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार शाम वह ठेले पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बंदर ने उनके हाथ में गहरा काट लिया। घाव इतना गहरा था कि हाथ की नस कट गई और लगातार खून बहने लगा। वह पास के एक डॉक्टर के पास भी गए, लेकिन पट्टी कराने के बाद भी खून बहना बंद नहीं हुआ। शुक्रवार को पत्नी के साथ पहुंचे अस्पताल शुक्रवार दोपहर 12 बजे मोहम्मद यूनुस अपनी पत्नी नसीम बेगम के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां तैनात कंसलटेंट डॉ. अर्चना सिंह ने उनका कार्ड बनाया और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए ओपीडी के प्रथम तल पर भेज दिया। साथ ही कमरा नंबर 111 और 112 में जनरल सर्जन को दिखाने की सलाह दी। सर्जन ने दूसरे कमरे में भेजा पीड़ित जब कमरा नंबर 111 में जनरल सर्जन को दिखाने पहुंचे तो आरोप है कि डॉक्टर ने उनका घाव तक नहीं देखा। डॉक्टर ने यह कहते हुए दूसरे कमरे में जाने को कहा कि यह उनका काम नहीं है। इसके बाद उन्हें कमरा नंबर 8 और 113 में जाकर दिखाने की सलाह दी गई। हाथ से लगातार खून बहने के बीच वह काफी देर तक एक कमरे से दूसरे कमरे के चक्कर लगाते रहे। जांच कराने की बात कही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह कोर्ट एविडेंस के लिए गए हुए थे। संबंधित डॉक्टर से जानकारी की जाएगी कि आखिर उन्होंने मरीज को क्यों नहीं देखा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को कम से कम मरीज को देखकर उसकी सही स्थिति बतानी चाहिए थी और उचित इलाज के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User