गोरखपुर से मुंबई के लिए 25 नवंबर को चलेगी ट्रेन:बस्ती में रात 11 बजे रुकेगी; वापसी ट्रेन 27 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी
दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 25 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। 05097 नंबर की ट्रेन रात 8:55 बजे गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद में रात 9:54 बजे और बस्ती में रात 11 बजे पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस विशेष ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। ट्रेन अगले दिन रात 12:20 बजे गोंडा, सुबह 3:35 बजे लखनऊ, 6:05 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। इसके बाद बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन से पूर्वांचल और आसपास के जिलों के यात्रियों को मुंबई जाने में सुविधा होगी। 27 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर के लिए होगी वापसी वापसी में 05098 नंबर की ट्रेन 27 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:37 बजे बस्ती, 11:07 बजे खलीलाबाद और रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 20 कोच की ट्रेन में सामान्य, शयनयान और एसी सुविधा त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, सात शयनयान और सात वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। इसके अलावा एक जनरेटर सह लगेज यान और एक जनरेटर सह लगेज यान एलएसएलआरडी कोच लगाया जाएगा। इससे त्योहार के बाद मुंबई और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)