गोरखपुर पहुंचे CM योगी, कल विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात:तीन दिवसीय है दौरा; गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण होगा

Oct 31, 2026 - 21:47
0
गोरखपुर पहुंचे CM योगी, कल विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात:तीन दिवसीय है दौरा; गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री रविवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सुबह चौरी चौरा में भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग पर बने रेल ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद शाम को गोड़धोइया नाला का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को लगभग 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक रूप से अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रविवार को होने वाली PET के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली। 4 दिसंबर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री रविवार की सुबह चौरी चौरा जाएंगे। वहां गोरखपुर-देवरिया रेल खंड पर निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस रेलवे ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह बनकर तैयार हो गया है। सीएम यहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। चौरी चौरा से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर आएंगे। यहां से शाम 4 बजे गोड़धोइया नाला एवं एसटीपी का लोकार्पण करने पहुंचेंगे। नाला के दूसरे चरण में होने वाले कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User