हापुड़ के 20 पुलिसकर्मी का दूसरे जिलों में तबादला:मेरठ, बुलंदशहर और बागपत भेजे गए; 32 दरोगा को अन्य जिले से आएंगे

Nov 15, 2026 - 12:20
0
हापुड़ के 20 पुलिसकर्मी का दूसरे जिलों में तबादला:मेरठ, बुलंदशहर और बागपत भेजे गए; 32 दरोगा को अन्य जिले से आएंगे
हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ में तीन साल से तैनात निरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश के तहत 20 निरीक्षकों को मेरठ, बुलंदशहर और बागपत भेजा गया है। इन जिलों से 32 निरीक्षक हापुड़ आएंगे। इन्हें हापुड़ से बाहर मिली तैनाती हापुड़ से इंस्पेक्टर अवधेश कुमार माहौर, मनोज कुमार, शिवकुमार, राहुल कुमार, धीरज मलिक, सुरेश कुमार और अरविंद चौधरी को बुलंदशहर भेजा गया है। विनोद कुमार पांडेय, राजकिशोर, उपदेश कुमार, मनीष कुमार चौहान, मनु कुमारी, अशोक कुमार राघव और अखिलेश कुमार त्रिपाठी का तबादला मेरठ किया गया है। नरेंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, अरुणा कुमारी राय, ओमप्रकाश सिंह, मुनीष प्रताप सिंह चौहान और चिदानंद प्रकाश को बागपत भेजा गया है। अन्य जनपदों से आए हापुड़ इंस्पेक्टर बुलंदशहर से आसिफ अली, देवेंद्र, सलाउद्दीन, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार दुबे, नरेंद्र सिंह, ऋषिपाल, धर्मेंद्र सिंह राठौर, दिग्विजय नाथ शाही और मोहम्मद असलम हापुड़ आएंगे। बागपत से अतर सिंह, संजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह पलावत, मुकेश कुमार, तपेश्वर सागर, महेंद्र पाल और शैलेंद्र मुरारी दीक्षित को हापुड़ में तैनाती दी गई है। मेरठ से आनंद कुमार गौतम, सत्येंद्र कुमार, राजीव कुमार, ईलम सिंह, अजय पंवार, मोहन लाल, राजेश कुमार, देवेश कुमार, शत्रुघ्न यादव, रतनेश सिंह, राजकुमार, सीता कुमारी और कृष्णपाल सिंह हापुड़ आएंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि तबादला किए गए निरीक्षकों को तुरंत नई तैनाती के लिए रवाना करें। उन्होंने आदेशों के पालन की रिपोर्ट भी भेजने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User