छठ घाटों पर पुलिस बल तैनात:महराजगंज में सुरक्षा के लिए एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक और 59 पुलिसकर्मी लगाए गए

Nov 15, 2026 - 12:20
0
छठ घाटों पर पुलिस बल तैनात:महराजगंज में सुरक्षा के लिए एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक और 59 पुलिसकर्मी लगाए गए
महराजगंज में छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने घाटों और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी लगातार इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जिले में एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक, 59 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 14 महिला कांस्टेबल, पीएसी की एक प्लाटून और चार फायर सर्विस की व्यवस्था की गई है। सभी छठ घाटों पर पानी में सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात किए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां एक क्षेत्राधिकारी, एक प्रभारी निरीक्षक, 11 निरीक्षक, 23 उपनिरीक्षक, 104 पुलिसकर्मी, 18 महिला कांस्टेबल, दो टीपी और एक एफटी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User