बुलंदशहर में वाल्मीकि जयंती समारोह:मंदिर में यज्ञ और सुंदरकांड का पाठ, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
बुलंदशहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर में यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचारों को अपनाकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन और विचारों से नई पीढ़ी को संस्कार, समानता और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)