सोनभद्र में 'टीका मित्र' एलईडी वैन और ई-रिक्शा रवाना:84 गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान, शून्य खुराक वाले बच्चों की होगी पहचान
सोनभद्र जिले में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने और टीकों से वंचित बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए सोमवार की दोपहर मे टीका मित्र एलईडी वैन और ई-रिक्शा अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रमेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को रवाना किया। अभियान के तहत चयनित 84 गांवों में लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान जीएवीआई शून्य खुराक चरण-दो कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और ऐसे बच्चों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक एक भी टीका नहीं लगा है। इन बच्चों को चिह्नित कर टीकाकरण सेवाओं से जोड़ा जाएगा,ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी सुरक्षा मिल सके।
गांव-गांव पहुंचकर दूर करेंगे भ्रांतियां अभियान के दौरान एलईडी वैन और ई-रिक्शा के माध्यम से चयनित गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।इसके जरिए अभिभावकों को बच्चों के समय पर टीकाकरण का महत्व समझाया जाएगा।साथ ही टीकों को लेकर फैली भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर कर परिवारों को सभी जरूरी टीके निर्धारित समय पर लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।अभियान के माध्यम से उन परिवारों तक भी पहुंच बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिनके बच्चे किसी कारणवश नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूट गए हैं।
यूनिसेफ के सहयोग से हो रहा संचालन यह पहल आईपिई सीकेडी की ओर से जीएवीआई शून्य खुराक चरण-दो कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ के सहयोग से संचालित की जा रही है। अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ने और छूटे हुए बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरिशारी लाल,नगरीय क्षेत्र के चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, जिला समन्वयक रोहित सिंह, खंड समन्वयक महेश प्रसाद,जेएसआई के जिला समन्वयक बेयलाल और जिला समन्वय समिति के नसीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बच्चों का पूर्ण टीकाकरण समय पर कराने और अन्य परिवारों को भी जागरूक करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)