बालाजी दरबार में उमड़े श्रद्धालु:गोस्वामी परिवार के मनाया बालाजी दरबार का 28वां स्थापना दिवस
बरेली में गोस्वामी परिवार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए और भक्तों ने भगवान बालाजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। स्थापना दिवस के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा। गोस्वामी परिवार ने समारोह में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों और भक्तों के प्रति आभार जताया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)