झांसी में युवक ने ससुराल के बाहर जहर खाया, मौत:इलाज के दौरान गई जान, परिजनों ने जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया

Oct 26, 2026 - 12:46
0
झांसी में युवक ने ससुराल के बाहर जहर खाया, मौत:इलाज के दौरान गई जान, परिजनों ने जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के जौनपुर गांव में 22 वर्षीय युवक संगम राजपूत की मौत हो गई। उसने अपनी पत्नी को विदा कराने गए युवक ने ससुराल के बाहर जहर खाया था। इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उसकी जान चली गई। मृतक के भाई धीरेंद्र राजपूत ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खजराहा खुर्द निवासी संगम की पत्नी दामिनी पिछले दो महीने से अपने मायके जौनपुर में रह रही थी। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। संगम पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, जहां विवाद बढ़ गया। बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User