हाथरस के वकीलों ने मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन किया:पूर्व बार अध्यक्ष और उनके बेटे पर केस रद्द करने की मांग
रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के वकीलों ने सादाबाद के पूर्व बार अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाराशर व उनके बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील में नारेबाजी की और उपजिला मजिस्ट्रेट हाथरस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कोतवाली सादाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने झूठे तथ्यों के आधार पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। वकीलों ने मुकदमा तुरंत रद्द करने और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं करने की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें 72 घंटे में नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा एडवोकेट ने की। महासचिव अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन किया। ये मौजूद रहे ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र शर्मा, जेपी जैसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ओम प्रकाश ठैनुआ, मिथलेश शर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, शशांक पचौरी, नितिन जैसवाल, नरेश कुमार सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मयंक शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, कमलेश किशोर, भरत गौतम, ललित श्रोती, किशन लाल बघेल, ऋषि बघेल शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)