उन्नाव में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत:रिश्तेदारी से लौट रहा था, दो बहनों का इकलौता भाई था
उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मावई रोड पर बिसारा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उदोतपुर गांव निवासी अंकित (पुत्र स्वर्गीय राम नरेश) के रूप में हुई है। वह रिश्तेदारी से अपने घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि अंकित दो बहनों के बीच अकेला भाई था। वह गांव में रहकर परिवार के साथ खेती-किसानी का काम संभालता था और अभी अविवाहित था। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गरीब परिवार के लिए प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद हादसे की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। अंकित के चाचा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इकलौते कमाने वाले युवक की मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना के संबंध में मौरावां थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) केबी सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)