साध्वी प्राची बोली-दीपावली पर हिंदुओं से खरीदे सामान:सहारनपुर में बोली-मदनी पक्का देशद्रोही, विपक्ष कितना भी ठुमके लगा ले, मोदी को कोई नहीं रोक सकता

Nov 03, 2026 - 15:50
0
साध्वी प्राची बोली-दीपावली पर हिंदुओं से खरीदे सामान:सहारनपुर में बोली-मदनी पक्का देशद्रोही, विपक्ष कितना भी ठुमके लगा ले, मोदी को कोई नहीं रोक सकता
दीपावली को लेकर साध्वी प्राची ने मंगलवार को सहारनपुर में विवादित बयान दिया। उन्होंने जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'पक्का देशद्रोही' करार दिया। साध्वी ने कहा कि दीपावली सनातनियों का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है। इस दिन पूरे देश को दीपकों की रोशनी से जगमगाना चाहिए। उन्होंने सनातनियों से स्वदेशी दीपक खरीदने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली मनाने वाले लोगों से ही दीपक खरीदें। साध्वी प्राची ने कहा कि इस्लाम में दीपावली मनाना हराम बताया जाता है। ऐसे में मौलानाओं को देश को जवाब देना चाहिए कि दीपावली मनाना हराम है तो दीपावली पर बोनस लेना हराम क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि मीडिया उनके बयान को विवादित बताएगी, लेकिन वह इस सवाल का जवाब चाहती हैं। दीपावली मनाना हराम तो बोनस लेना क्यों नहीं? साध्वी प्राची ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सनातनियों का बहुत पवित्र और बड़ा त्योहार है। दीपकों की जगमगाहट से पूरा देश रोशनी में नहाएगा। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी की पूजा से घरों में धन, वैभव, सुख और शांति आती है। सभी के घरों में माता रानी और परमात्मा की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर वैभव लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही सनातनियों को स्वदेशी दीपक खरीदने चाहिए। दीपावली मनाने वाले लोगों से दीपक खरीदकर उनका सहयोग करना चाहिए। साध्वी ने कहा-इस्लाम में दीपावली मनाना हराम है। मौलाना जरा देश को जवाब दो। मीडिया तो मुझे कहेगी साध्वी प्राची का विवादित बयान, लेकिन मैं पूछती हूं कि दीपावली मनाना दूसरे धर्मों और संप्रदायों में हराम है, तो बोनस लेना दीपावली का हराम नहीं है? हिंदुस्तान पूछ रहा है। मदनी का ध्यान रखें, पक्का देशद्रोही है साध्वी प्राची ने मौलाना महमूद मदनी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें देशद्रोही बताया। उन्होंने कहा कि मदनी का ध्यान रखना चाहिए। साध्वी ने कहा कि पाकिस्तान और सीरिया जैसे देशों में घूमकर आने वाले लोगों को वहां की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा-एक महीना पाकिस्तान और सीरिया जैसे देशों में घूमकर आएं। लौटने पर पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा, मुंह धोने के लिए पानी नहीं मिलेगा। जरा घूमकर आएं। साध्वी प्राची ने मदनी को लेकर कहा कि देश के विषय में ऐसे लोगों के बारे में वह क्या कहें। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग देश के मुद्दों पर गलत रुख अपनाते हैं। विपक्ष कितना भी ठुमके लगा ले, मोदी सरकार बनेगी साध्वी प्राची ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी बयान दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मोदी को हटाने की बात कर रहा है, लेकिन उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा-कितना भी कोशिश कर ले, कितना भी ठुमके लगा ले ये विपक्ष। नाटकबाज विपक्ष, लेकिन आएंगे मोदी जी। बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार। कोई रोक नहीं पाएगा। साध्वी प्राची ने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, भाजपा की सरकार बनने से उसे कोई नहीं रोक सकता। उमर अब्दुल्ला की शादी पर बोलीं-निजी विषय, लेकिन लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह उनका निजी विषय है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं। साध्वी ने कहा-ये उनका पर्सनल विषय है, लेकिन ये लोग लव जिहाद को ही बढ़ावा देते हैं। सहारनपुर पहुंचीं साध्वी प्राची ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ स्वदेशी दीपक खरीदने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User