कानपुर में कंटेनर मालिक की संदिग्ध मौत:ड्राइवर शव घर के बाहर छोड़कर भागा, भाई ने कहा- हत्या की गई
कानपुर के गुजैनी में कंटेनर मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर भैरव घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले शव को खोला गया तो शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के छोटे भाई ने कंटेनर चालक पर पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप है कि चालक शुक्रवार देर रात शव को घर के बाहर छोड़कर भाग निकला था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और उसे लेकर गुजैनी पहुंच गए। इसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गुजैनी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 17 अक्टूबर को कर्नाटक के भाड़े पर निकले थे गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा निवासी बृजेंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में उनके बड़े भाई रघुनंदन सिंह उर्फ अर्जुन (42) और राजेंद्र सिंह हैं। रघुनंदन कंटेनर के मालिक थे और किराये पर गाड़ी चलवाते थे। परिवार में उनकी पत्नी जूली सिंह, बेटी मुस्कान और बेटा आदर्श सिंह हैं। बृजेंद्र सिंह के मुताबिक, 17 अक्टूबर को उनके बड़े भाई रघुनंदन सिंह कंटेनर लेकर कर्नाटक के भाड़े पर चालक विकास साहनी के साथ निकले थे। परिवार को उम्मीद थी कि भाड़ा पूरा करने के बाद वह सुरक्षित लौट आएंगे, लेकिन पांच दिन बाद ऐसी सूचना मिली, जिसने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया। हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में कार सवार दो लोगों समेत ऑटो में सवार कुल सात लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घायलों के चलते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दो गंभीर घायलों को कानपुर भेजा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)