रायबरेली में ‘200 सीट, हक है हमारा’ के लगे बैनर:राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें शामिल

Oct 25, 2026 - 13:39
0
रायबरेली में ‘200 सीट, हक है हमारा’ के लगे बैनर:राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें शामिल
रायबरेली में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शहर में रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब कांग्रेस के कई होर्डिंग्स टांगे गए हैं। इन पर ‘200 सीट, हक है हमारा’ और “यूपी को राहुल गांधी पर है भरोसा” जैसे नारे लिखे हुए हैं। इन होर्डिंग्स में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें प्रमुखता से हैं। इनके साथ ही कांग्रेस नेता इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव से पहले कांग्रेस के 200 सीटों के दावे से राजनीतिक बहस तेज हो गई है। रायबरेली कांग्रेस का अहम गढ़ है, इसलिए इन होर्डिंग्स को चुनावी तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। यह नारा पार्टी की आधिकारिक रणनीति है या स्थानीय कार्यकर्ताओं का संदेश, यह अभी साफ नहीं है। फिलहाल, इन होर्डिंग्स ने रायबरेली में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User