गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम:प्रधानाचार्य बोले- सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत किया
गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवा पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)