वाराणसी में हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार:प्रबोधिनी एकादशी के मौके पर चौकाघाट में दुग्धाभिषेक, ब्राह्मण भोज व सुंदरकांड होगा
वाराणसी के चौकाघाट पानी टंकी स्थित ढेलवरिया रोड पर प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को श्री हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे पूजन और दुग्धाभिषेक से होगी। शाम 5 बजे से ब्राह्मण भोज और भंडारा शुरू होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्रीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)