हाथरस में ट्रैफिक रूल्स बताने को निकली रैली:16 से 30 नवंबर तक चलेगा पखवाड़ा, प्रचार वाहन भी रवाना

Nov 16, 2026 - 13:02
0
हाथरस में ट्रैफिक रूल्स बताने को निकली रैली:16 से 30 नवंबर तक चलेगा पखवाड़ा, प्रचार वाहन भी रवाना
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज सोमवार को दोपहर 11:00 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों और दोपहिया बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पखवाड़ा 30 नवंबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। तेज गति से वाहन न चलाएं और सावधानी बरतें। उन्होंने रात में वाहनों पर फ्लोरोसेंट रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप लगाने और तय गति सीमा का पालन करने को कहा। पखवाड़े के दौरान स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न संगठनों, वाहन चालकों और परिवहन से जुड़े लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगे। यातायात के नियमों का करें पालन. ड्राइविंग स्कूलों के जरिए लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से खुद नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी ने कैडेट्स और दोपहिया वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात संकेतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संकेतों को समझने और उनका पालन करने की अपील की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User