यूपी बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित केंद्र सूची:21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, ऑनलाइन तैयार हुई लिस्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार आवंटन सहित यह सूची सोमवार को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया से हुआ केंद्रों का निर्धारण शासन द्वारा जारी विभिन्न शासनादेशों (01 जुलाई, 18 अगस्त और 25 सितंबर 2026) के निर्देशानुसार ऑनलाइन प्रविधि के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद इस सूची को सार्वजनिक किया गया है। 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन का मौका यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों या छात्र आवंटन के संबंध में कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वे अपना प्रत्यावेदन (आपत्ति) दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी (ID) के माध्यम से ठोस कारणों और साक्ष्यों सहित परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि के बाद नहीं होगी सुनवाई बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इस निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)