हाथरस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत:दूसरा युवक घायल; घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया
सासनी के इगलास रोड पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल हर्दपुर निवासी 25 वर्षीय अर्जुन की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी बाइक चला रहे पिंटू भी घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन रविवार शाम बाइक से कस्बे में सामान खरीदने आए थे। घर लौटते समय सैय्यद के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक मदार गड्डा भोजगढ़ी निवासी 25 वर्षीय पिंटू पुत्र फिरोज खान चला रहे थे। वह सरिया फैक्ट्री में काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात अर्जुन की मौत हो गई।
अर्जुन की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। उनकी तीनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)