हमीरपुर जिला अस्पताल में खराब पड़ी आंखों की जांच मशीन:टॉर्च की रोशनी में हो रही जांच, मरीज बोले- बाहर करानी पड़ेगी जांच

Nov 08, 2026 - 11:11
0
हमीरपुर जिला अस्पताल में खराब पड़ी आंखों की जांच मशीन:टॉर्च की रोशनी में हो रही जांच, मरीज बोले- बाहर करानी पड़ेगी जांच
हमीरपुर जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन 2024 से खराब पड़ी है। मशीन बंद होने से आंखों की जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ मरीजों की जांच डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में कर रहे हैं, जबकि कई को निजी सेंटरों पर जाने की सलाह दी जा रही है। मशीन से जांच की सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को बाहर 80 से 250 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल में करीब 20 साल पहले ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन लगाई गई थी। इससे रोजाना 100 से 120 मरीजों की आंखों की जांच होती थी। मशीन खराब होने के बाद से यह सुविधा बंद है। नेत्र विभाग में पहुंचने वाले मरीजों को मशीन खराब होने की जानकारी देकर लौटाया जा रहा है। सही जांच के लिए उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। मशीन की स्वीकृति मिली, एक महीने में समाधान का दावा सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि मशीन के लिए लगातार पत्राचार किया गया। अब इसकी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर मशीन की समस्या दूर हो जाएगी। मरीज बोले- बाहर करानी पड़ेगी जांच शहर निवासी 30 वर्षीय किशन ने बताया कि सिरदर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने आंखों की जांच कराने की सलाह दी थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर मशीन खराब होने की जानकारी मिली। अब उन्हें बाहर जाकर जांच करानी पड़ेगी। वहीं, खुटमिली निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार ने बताया कि वह आंखों की जांच कराने अस्पताल आए थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर जांच कराने की सलाह दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User