हाईवे पर दौड़ती रोडवेज बस में ब्लास्ट के साथ आग:मुरादाबाद में तेज धमाके के साथ बरेली डिपो की एसी बस में लगी आग, 35 यात्री सवार थे
करीब 35 सवारियों को लेकर आनंद विहार दिल्ली से बरेली जा रही बरेली डिपो की एक एसी बस में मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर ब्लास्ट के साथ आग लग गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद जिले की सीमा में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर पुल पर हुआ। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद हैं। हादसे की वजह बस के एसी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)